दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने ही घर के बाहर बैठने को मजबूर है। महिला के अनुसार उसका पति घर में ताला लगाकर कहीं फरार हो गया। आरोप है कि एक महिला के साथ उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके कारण उसका पति उससे मारपीट करता है। महिला ने मामले में पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है। 
गंग नहर कोतवाली पुलिस को सलेमपुर निवासी एक महिला गरिमा सैनी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब थी जिन्हें देखने वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके कोटा मुरादनगर गई थी लेकिन जब 18 नवंबर को वापस लौटी तो पति मनोज घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
कई बार फोन करने पर भी नहीं उठाया।महिला के अनुसार उसके पति का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि महिला के कहने पर ही उसके पति ने घर में ताला लगाया है जिसके कारण वह अपने दो बच्चों के साथ बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies