
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की द्वारा त्यागी समाज के मेधावी बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान किया जाएगा। समिति द्वारा नेहरू नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने बताया कि 16 नवंबर को बीएसएम इंटर कालेज के हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर बजीव त्यागी, ड्रीन स्टूडेन्ट्स बैलफेयर, आईआईटी रुडकी होंगे।
श्याम कुमार त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एवं पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं के सम्मानित किया जाएगा। वहीं 80 वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ जनों को भी समानित किया जाएगा। जिसके घर-घर जाकर निमंत्रण वितरित किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, प्रदीप त्यागी, ब्रिजेश फौजी, त्यागी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन त्यागी, विनोद त्यागी आदि उपस्थित रहें।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies