News

11/12/2025 4:58:46 PM

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर एड. राजेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक बार फिर से पार्टी ने जो विश्वास जताया है वह उसके लिए आभारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा। 


रुड़की महानगर में कांग्रेस ने एक बार फिर से एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उन्होंने बुधवार को शिवमन्दिर में पूजा अर्चना की उसके बाद महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद और भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे मालाएं पहनाकर स्वागत किया। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर हाजी नौशाद,मीर हसन,राजकुमार सैनी, संजय तोमर, आशीष चौधरी,तुषार अरोड़ा,हेमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies