News

11/9/2025 3:22:06 PM

दैनिक रुड़की द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में सहारनपुर के अजय ने मारी बाजी-विभिन्न जिलों के दो सौ धावकों ने दिखाया दमखम...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दैनिक रुड़की की ओर से छठी क्रॉस कंट्री दौड़ का  आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। 


दैनिक रुड़की बेव चैनल की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट,मेयर अनीता अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दो सौ धावकों ने पूरे दमखम के साथ दौड़ शुरू की और मेहवड़ पुल होते हुए सोलानी पार्क गेट पर सम्पन्न हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी धावकों और कार्यक्रम संयोजकों को शुभकामनाएं दी। दौड़ में प्रथम स्थान पर अजय कुमार सहारनपुर, द्वितीय स्थान पर हरीश सहारनपुर, तृतीय स्थान पर आकाश, चतुर्थ पर निखिल देवबंद,पंचम स्थान पर सागर पाल,छठे स्थान पर दीपक, सातवें स्थान पर सतेंद्र रावत,आठवें स्थान पर रितिक मौर्य,नवमे स्थान पर सुमित एवं दसवें स्थान पर शिवम रहे। 

मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मना रहा है ऐसे में दैनिक रुड़की द्वारा किया गया यह आयोजन भी प्रदेश के युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि दैनिक रुड़की के द्वारा एथलीट्स युवाओं को एक बड़ा मंच दिया गया है जो की सराहनीय कदम है,उन्होंने कहा कि युवा खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रहने के साथ राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। आचार्य रजनीश शास्त्री ने सभी युवाओं को आशीर्वाद देते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अडानी ग्रुप, रोटरी क्लब इंटरनेशनल,समर्पण जन कल्याण संगठन समर्पण, ग्रीन एवंन्यू अपार्टमेंट, एटुजेड ऑटोमोबाइल्स, सिंह ऑटोमोबाइल्स,गोल्ड प्लस ग्लास आदि संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन समर्पण अध्यक्ष नरेश यादव एवं वरिष्ठ खेल शिक्षक हरेंद्र आर्य ने किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ. अर्पित सैनी शुभम सैनी एवं उनकी टीम, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर रवि प्रकाश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, डॉक्टर सौरभ गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, अमन गोयल, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह रोड, यूथ कांग्रेस महासचिव प्रणय प्रताप, आचार्य रजनीश शास्त्री, आचार्य रमेश सेमवाल, हर्ष प्रकाश काला, इंदर बधान, सुभाष सरीन, एड. नवीन जैन, प्रमोद भटनागर, तेजसिंह राणा, प्रदीप पाल, प्रदीप गोयल, दीपक शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी(किरण चौधरी) भाजपा नेता रविंद्र सिंह पनियाला, इंजी.चेरब जैन अध्यक्ष फोनिक्स विश्वविद्यालय, भाजपा नेता देवराज पाल, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, रो.हेमंत अरोड़ा, रो.मुजीब मलिक, डॉक्टर चंद्रशेखर ग्रोवर वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह उद्योगपति केतन भारद्वाज कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर, अशोक चौहान प्रबंधक ग्रीनवे पब्लिक स्कूल, व्यापारी नेता सौरभ भूषण शर्मा, व्यापारी नेता कमल चावला गौरव गुप्ता भाजपा नेता सुशील राठी भाजपा नेता विवेक चौधरी पार्षद राकेश गर्ग कांग्रेस नेता जितेंद्र सैनी समाजसेवी सरदार हरदीप सिंह उर्फ सन्नी भाजपा नेत्री रोमा सैनी, व्यापारी विशाल गांधी, रुड़की ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव अवनीश शर्मा, व्यापारी हरमीत सिंह दुआ, भाजपा नेता अनिल शर्मा भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान भाजपा नेता अनुज सैनी भाजपा नेता सौरभ सिंघल भाजपा नेता प्रवीण संधू भाजपा नेता गौरव कौशिक भाजपा नेता सुबोध चौधरी भाजपा नेता रवि राणा व्यापारी वरुण गोयल ( रानू) पंजाबी ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक मधुर सचदेवा उद्योगपति एचएम कपूर पार्षद सचिन चौधरी पार्षद धीरज पाल, युवा समाजसेवी तनुज राठी युवा भाजपा नेता सत्येंद्र राणा, उद्योगपति आदर्श कपानिया किसान नेता बिट्टू शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद जौहर, कांग्रेस नेता जमाल अहमद पार्षद सचिन कश्यप पूर्व पार्षद भाजपा नेता सतीश शर्मा आदि कार्यक्रम सहयोगी रहे।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies