News

11/7/2025 10:28:20 PM

मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ नरेंद्र शर्मा को अंतरराष्ट्रीय पुस्तक में अनमोल शख्सियात का मिला खिताब...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ नरेंद्र शर्मा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्हें हाल ही में प्रकाशित प्रतिष्ठित पुस्तक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अनमोल शख्सियात में एक विश्व प्रसिद्ध शख्सियत के रूप में स्थान दिया गया है।

यह पुस्तक डॉ० सैयद अली अख्तर नकवी, एम. ए. (भूगोल), पी.एच.डी. द्वारा लिखी गई है। जिसमें विश्वभर के उन चुनिंदा व्यक्तित्वों के योगदान को दर्शाया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण और अमूल्य छाप छोड़ी है। कुलपति प्रो. डॉ नरेंद्र शर्मा के योगदान को इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है साथ ही उनके  शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय भूमिका को भी स्थान मिला हैं। मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार और संस्थान को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का सफल प्रयास किया है। पुस्तक में प्रो. डॉ शर्मा को शामिल किया जाना, शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता के प्रति उनके अथक समर्पण को प्रमाणित करता है। यह सम्मान न केवल विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायक पल है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies