News

11/1/2025 9:32:24 PM

नगर में रही इगास पर्व की धूम-रोशनी से जगमगाए गंगा घाट-दिव्य गंगा सेवा मिशन ने किया दीपदान....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नगर में इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दीपदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीत गाए और जय श्री राम के जयकारे लगाए।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घाट पर दिव्य गंगा सेवा मिशन की ओर से आज ईगास बग्वाल के उपलक्ष्य में गंगा आरती एवं दीपदान का पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगा मैया की महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने दीप प्रवाहित कर गंगा नईया की निर्मलता, देश-समाज की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। संयोजक केशव पांडेय ने बताया मिशन की ओर से आज ईगास बग्वाल के पारंपरिक महत्व को स्मरण करते हुए गौ-पूजन एवं लोकधारा के संरक्षण का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि ईगास बग्वाल उत्तराखंड का लोकप्रिय और बड़े स्तर पर मनाया जाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे देश विभिन्न संस्कृति और परंपराओं वाला देश है। उन्होंने सभी को इगास की शुभकामनाएं दीं। पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष जेपी उपाध्याय ने कहा कि बूढ़ी दीपावली को नगर में लोग बड़ी उत्साह के साथ मना रहे हैं जिस प्रकार से घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी थी इस प्रकार से अब इगास मनाने के लिए श्रद्धालु घाट पर इकट्ठे हुए हैं यह हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं अशोकनगर क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में इगास धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को इसकी शुभकामनाएं दी। ढोल-दमाऊ की सुरीली थाप पर लोकगीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मिशन के पदाधिकारियो द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को सम्मानित किया गया। अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शुक्ला,सचिव इंद्रेश, विनय,मंजुल,सावित्री मंगला,राम गोपाल कंसल,पारस मल्होत्रा, सचिन शर्मा,रोहित शर्मा,प्रतिभा चौहान, हेमा बिष्ट, टोनी गंगा भक्त आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies