दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रूड़की। गुरु नानक देव के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सिक्ख युवाओं ने गतका की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने शब्द कीर्तन कर गुरु नानक देव जी का स्मरण किया।

गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव बुधवार पांच नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष में रुड़की में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया नगर कीर्तन रामनगर स्थित गुरुद्वारा कलगीधर से शुरू हुआ । जो कि रामनगर चौक मकतूलपुरी,शेर सिंह राणा चौक, अंबर तालाब,अनाज मंडी,मेन बाजार,सिविल लाइंस होते हुए बीटी गंज स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन का कई स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों ने लंगर का आयोजन कर प्रसाद बांटा। युवा सिखों ने गतका की हैरतंगेज प्रस्तुति देकर लोगों को हतप्रभ किया।नगर कीर्तन का चावमंडी पहुंचने पर गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से नगर कीर्तन में चल रहे पवित्र पंज प्यारों का सरोपा और फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। 
वहीं सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइंस में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। गुरुद्वारा समिति के द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस अवसर पर सरदार हरमीत सिंह दुआ,इंदर बधान,अवतार सिंह,सरदार सतबीर सिंह, सन्नी, करमजीत सिंह खोखर, सिमरजीत सिंह,सरदार सुरेंद्र सिंह,संजय छावड़ा ,सरदार इंद्रजीत सिंह पूजा नंदा,जितेंद्र सैनी,सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रयास सरीन,सरदार सतनाम सिंह, पंकज नंदा , मनोज मेहरा, तिलकराज नंदा, जोगिंदर बेदी, सरदार सरणजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, वंश आदि मौजूद रहे !
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies