News

27-07-2025 14:39:13

मेयर ने साऊथ सिविल लाइंस में किया 25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास-बोली मिलेगी अब विकास को गति...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर  काम शुरू हो गया है। रविवार को मेयर ने साउथ सिविल लाइंस में फीता काटकर वहां के मुख्य मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। 


रुड़की नगर निगम बोर्ड का गठन हुए करीब सात माह हुए है बोर्ड गठन के बाद हुई बैठक में करोड़ों रुपए के सैकड़ों प्रस्ताव पास हुए थे लेकिन किसी कारण उनके शुरू होने में देरी हो रही थी। अब उक्त बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कार्य की शुरुआत वार्ड नंबर तेरह साउथ सिविल लाइंस से हुई है। मेयर अनीता अग्रवाल ने साउथ सिविल लाइंस में फेस वन में मुख्य मार्ग का शिलान्यास फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि उक्त सीसी रोड 25 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो में कार्य शुरू होंगे जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। शहर की टूटी सड़के, नाली आदि  की समस्या दूर होगी। पार्षद नवनीत शर्मा ने कहा कि पहली बोर्ड बैठक में उनके द्वारा दिए गए 26 प्रस्ताव पास हुए थे जिसमें अब काम शुरू हुआ है। जल्द ही अन्य कार्यों को भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर विकास कार्य शुरू हुए हैं अब क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, संगीता, दीपा, मोना, अनीता, देवेंद्र,राकेश साद,वीरेंद्र तोमर,कल्याण सिंह सैनी,बिजेंद्र अहलावत,ब्रह्मपाल सिंह, मास्टर परमेश यादव, बीनय,नरेंद्र कौशिक, कुंवर सतीश चंद्र,सुबोध,विकास कुमार, कंवरपाल सिंह,विनीत तोमर,अभिषेक गुप्ता,राजेंद्र राणा,जयवीर,दीपक शर्मा,बोधन सिंह सैनी,सात्विक,तुषार शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies