दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। सगाई में 5 लाख रुपये की नगदी और अन्य समान न देने पर सगाई तोड़ने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती के मंगेतर,उसके पिता और माता व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी सगाई कुलचंद उर्फ नाथोड़ी चुड़ियाला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी शुभम पुत्र विनोद के साथ परिजनों की सहमति से हुई थी। जिसमें उसके परिजनों ने दहेज में एक मोटरसाइकिल और सोने चांदी के जेवर व नगदी दी थी। सगाई में दिए गए दान दहेज से उसका मंगेतर और उसके माता पिता खुश नही थे। वह दहेज में एक कार,पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित युवती के माता पिता ने दहेज में कार और नगदी देने से इनकार कर दिया।जिससे लड़के और उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों का मौजिज लोगो ने समझौता करा दिया जिसमें सगाई में दिया गया दान दहेज वापस देने की बात की थी।लेकिन उन्होंने समझौते में तय सामान वापस नही किया। उसके बाद भी पीड़ित युवती के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नही की। 6 मार्च 2025 में वह अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। इस बीच उसके मंगेतर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा जब उसने शोर मचाया तो वह गालीगलौज करते हुए भाग गए।
10 मार्च 2025 को शुभम एक बार फिर अपने साथियों के साथ उसका पीछा करते हुए उसके गांव के बाहर तक पहुँच गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर थप्पड़ मारने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए और लोगों अपनी ओर आता देख उसका मंगेतर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की थी।अब पीड़िता ने न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर मंगेतर शुभम ,पिता विनोद, माता पूनम देवी ओर एक अज्ञात के खिलाफ दहेज की अंतरिक मांग करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies