दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। इनरव्हील क्लब स्पार्कल की ओर से डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने उनकी सेवाओं की सराहना की और पृथ्वी पर भगवान का रूप बताते हुए निरंतर समाज सेवा में अग्रणी रहने का आह्वान किया।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रमुख चिकित्सकों डॉक्टर सुधीर चौधरी, डॉक्टर मधुलिका,डॉक्टर विशाल धाई,डॉक्टर सोनाली धाई, नवीन शर्मा, डॉक्टर ऋतु शर्मा आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष निशा सुराना ने कहा कि चिकित्सकों को पृथ्वी पर भगवान का दूसरा रूप कहा गया है। चिकित्सक इंसान को नया जीवन देने का कार्य करते हैं हमें भी उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर सचिव स्तुति गोयल,नीलम मधोक,चांदनी माँगलिक,स्वाति खेतान,लक्ष्मी,आरती,स्वीटी अग्रवाल,दिव्या,साक्षी त्यागी,हरजीत कालरा,रीमा बंसल, नीलिमा ,छवि गुप्ता आदि उपस्थित रही।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies