News

30-06-2025 07:25:34

आज दिन सोमवार 30 जून कैसा रहेगा आपका राशिफल-जानिए ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। प्रेम में थोड़ा तू तू मैं मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मध्यम समय। प्रेम, संतान मध्यम स्वास्थ्य ठीक-ठाक व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।


वृष::आज घर में बहुत बड़ा बवाल न हो ध्यान रखे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बहुत बचके देखिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, पहले से काफी ज्यादा बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। बस गृह कलह से बचकर रखिए। लाल वस्तु का दान करें।


मिथुन::अति पराक्रमी बनकर दुस्साहस मत करिएगा। व्यवसायिक स्थिति मध्यम गति से लेकर चलिए। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।


कर्क::आज धन उपार्जन की नई स्थिति बनेगी लेकिन कोई निवेश मत करिएगा नुकसान का समय है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।


सिंह::आज घबराहट परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।


कन्या::आज आपको सिर दर्द, नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। खर्च की अधिकता होगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।


तुला::आज आय में उतार-चढाव बना रहेगा। समाचार के माध्यम से असमंजस वाली स्थिति का समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।


वृश्चिक::आज कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।


धनु::आज अपमानित होने का भय रहेगा। बच के पार करिए। भाग्य पर भरोसा करके किसी काम की शुरुआत मत करिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा यात्रा कष्टकारी हो सकती है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।


मकर::आज सतर्क रहें आपको चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।


कुंभ::आज स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।


मीन::आज शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। पैरों में चोट चपेट लग सकती है या कोई परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies