दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई पुराना अटका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी स्पष्टता रखें। यात्रा के योग हैं।
वृष::आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। खर्चों में अनावश्यक बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है, लेकिन धैर्य से हल हो जाएगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
मिथुन::आज आपके विचारों की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए निवेश से पहले सलाह जरूर लें। सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर गला और आंखों से जुड़ी समस्या।
कर्क::आज धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है।
सिंह::आज कर्म के क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या::आज थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है।
तुला::आज आपकी कूटनीतिक बातों से काम बन सकते हैं। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक है। प्रेम जीवन में स्पष्टता रखें। निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक::आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। साझेदारी में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
धनु::आज भाग्य आपके साथ है। आज आपके साहस और प्रयास से विशेष सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मकर::आज जिम्मेदारियों का भार अधिक रहेगा। लेकिन आप इसे अच्छी तरह निभाएंगे। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ::आज कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।
मीन::आज क्रिएटिव कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कलाकारों और लेखक वर्ग के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। संतान से सुख मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies