News

25-06-2025 16:10:51

हैप्पी मूमेंट्स ग्रुप ने की गंगा आरती-धार्मिक कार्यों में बढ़चढकर भागीदारी का आह्वान..


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। हैप्पी मूमेंट्स ग्रुप द्वारा गंगा आरती कर शहर में सुख और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही ग्रुप की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह समाज सेवा में पहले से अधिक बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगी।


रुड़की में गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हैप्पी मूमेंट्स ग्रुप द्वारा पूजन के बाद गंगा आरती में भाग लिया गया। ग्रुप की अध्यक्ष संध्या अरोड़ा ने कहा कि ग्रुप के द्वारा समाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी की जाती है इन्हीं समाजिक कार्यों के लिए ग्रुप को शक्ति मिले और नई ऊर्जा का संचार हो इसके लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा गंगा आरती में शामिल होने से पुण्य प्राप्त होते हैं। आह्वान किया कि धार्मिक कार्यों में लोग बढ़चढकर भागीदारी करें।

सदस्य साक्षी वर्मा ने कहा कि ग्रुप द्वारा हमेशा प्रयास रहता है कि उदास चेहरों पर खुशियां लाई जाएं और ग्रुप की सदस्य लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश करते हैं और फिर उनकी संभव मदद की जाती है। इस अवसर पर सौरभ भूषण शर्मा,साक्षी त्यागी, उमंग शर्मा, अंजू, चारु,स्वीटी, कमलेश, स्वाति, पूजा, मधु अग्रवाल, पूजा, सीमा पंडित,रोहित शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies