News

10/24/2025 12:02:40 PM

कायस्थ समाज के लोगों ने किया चित्रगुप्त भगवान का पूजन...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। कायस्थ समाज रुड़की ने भाई दूज के अवसर पर श्री चित्रगुप्त का पूजन किया। इस दौरान प्रतिमा का चोला बदलने का कार्यक्रम भी किया गया। भगवान चित्रगुप्त की कथा के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। 

रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर में गुरुवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित चित्रांश बंधुओं ने सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को स्नान आदि करवाकर चोला बदला उसके बाद पूजन और आरती की। समाज के वरिष्ठ एमएन सक्सेना ने कहा भगवान चित्रगुप्त की कृपा से सभी के जीवन में सदबुद्धि, न्यायप्रियता और ज्ञान का प्रकाश सदैव बना रहे। यही मंगलकामना है'। उन्होंने कहा कि सभी चित्रांश अपना इतिहास याद रखें और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी बताएं। श्याम सक्सेना और राजीव भटनागर ने कहा भाई दूज पर भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना होती है उन्होंने कहा यह पर्व सत्य, न्याय और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त की आराधना हमें यह संदेश देती है कि हम अपने कर्मों में सदैव ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखें'। इस अवसर पर डॉक्टर अतुल भटनागर, उपेंद्र सक्सेना,प्रमोद भटनागर,आदित्य सक्सेना, अर्पण सक्सेना,विकास सक्सेना,विशाल सक्सेना,वैष्णवी सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies