दैनिक रुड़की योगराज पाल):::
रुड़की। रामनगर स्थित चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे उत्साहित देखें कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगे दिए, कागजी लैंप और शुभकामना कार्ड बनाएं। बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे कलाकृति भी बनाई गई। जिसमें बच्चों द्वारा रंगोली पेंटिंग व मोतियों और रंगों से विभिन्न विभिन्न प्रकार की सजावटी रंगोलिया बनाई।
प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा की पटाखे चलाने से वायु प्रदूषण होता है जिससे वातावरण में अनेकों बीमारियां होती हैं। इसलिए हमें पटाखे नहीं चलनी चाहिए। प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखें और ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण से पर्यावरण को सुरक्षित रखें। इस मौके पर सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies