News

10/16/2025 4:49:08 PM

संगिनी लेडीज क्लब ने डांडिया नृत्य कर मनाया दीपोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन...



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। संगिनी लेडीज क्लब के द्वारा दीपावली महोत्सव कार्यक्रम बुधवार शाम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति भाग लिया। इसके अलावा अलग-अलग तरह के गेम्स खेले।


रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। उसके बाद महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी और सभी ने डांडिया नृत्य किया। इसके बाद महिलाओं ने तंबोला समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। क्लब की अध्यक्ष कुमुद सिंघल ने कहा दीपावली रौशनी का पर्व है और इसकी चमक उस समय और बढ़ जाती है जब इसे हम सब मिलजुलकर मनाते हैं।

कोषाध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि क्लब महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहा और उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालकर समाज में अग्रणी भूमिका में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा दिवाली का त्यौहार दीपमाला का त्यौहार है और भगवान राम से यही प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुखमय रहे। इस अवसर पर बंदिता ,सारिका, सीमा ,ममता ,संगीता, उषा ,मंजू  ,निशि ,प्रीति, मीता,पूनम ,शुभी, वंदना, सुधा, शिखा आदि महिलाएं उपस्थित  रही।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies