News

10/15/2025 2:42:17 PM

83 वीं इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर कॉर्प ने मनाया स्थापना दिवस..


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। 83 वीं इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियर कॉर्प अपना स्थापना दिवस मनाया। पूर्व सैनिकों ने अपने कार्यकाल के सुनहरे दिनों को एक दूसरे के साथ साझा किया। उन्होंने कहा ईएमई कि देश की सेना का अभिन्न अंग है। इसके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


पीर बाबा कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्प का स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीपीभट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजन सूबेदार बुद्धि सिंह राणा ने ईएमई की उत्पत्ति के बारे में अवगत कराया। राणा ने कहा की युद्ध के समय में ईएमई का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। देश की सेवा में ईएमई का विशेष महत्व रहता है।  वहीं बुद्धि सिंह राणा ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का फूल माला देकर स्वागत किया और सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सूबेदार मेजर श्याम कुमार त्यागी, पूर्व सूबेदार मेजर डीपी त्यागी, पूर्व नायब सूबेदार अमरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार आरके गौतम, विमल भंडारी ने भी ईएमई पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा की ईएमई हमेशा इसी प्रकार देश के लिए कार्य करती रहे और देश में अपना नाम रोशन करते रहें।इस मौके पर घनश्याम जोशी वी श्री पंत चमन संजय कुमार राजपाल सिंह विमल भंडारी राखी यशोदा आदि लोग शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies