News

15-06-2025 08:54:14

केदारनाथ में एक बार फिर हैलीकॉप्टर क्रैश-सात लोग थे सवार...

दैनिक रुड़की ब्यूरो::


हरिद्वार। आज फिर केदारनाथ में एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ से फाटा आ रहा हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें एक दो पायलट और वर्षीय बच्ची समेत सात लोग सवार थे। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंची है। हादसे को देखते हुए लगता है कि हैलीकॉप्टर में सवार किसी का बचना शायद मुश्किल ही होगा। 

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है।रविवार को सुबह करीब सवा पांच बजे आर्यन कंपनी के एक हैलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी। लेकिन अब वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा। हैलीकॉप्टर मिसिंग की सूचना से हेली कंपनी में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि उड़ान के कुछ ही देर बाद में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था और पहाड़ियों के बीच जंगल में गिरते ही उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक दो वर्ष की बच्ची भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया हैं। अभी कुछ दिन पूर्व एक हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर हुई थी जिसमें सवार लोग बाल बाल बचे थे।


मृतकों के नाम


1. कैप्टन राजबीर सिंह चौहान (पायलट) निवासी जयपुर।

2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ उम्र 45 वर्ष

3. विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66 वर्ष

4. तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष

5. राजकुमार पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी महाराष्ट्र उम्र 41 वर्ष

6. श्रद्धा पत्नी राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र उम्र 35 वर्ष

7. काशी पुत्री राजकुमार निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies