

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (रोड) द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर नगर निगम के पास 14 अक्टूबर को महापंचायत प्रस्तावित है। महापंचायत के दृष्टिगत् समय कल 14 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से लगभग 1700 बजे (समाप्ति तक) पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जो कि निम्न प्रकार से रहेगा।


01.गांव वाजूहेडी (कांवड पटरी) से रुडकी शहर में आने वाले समस्त वाहनो को सोलानी नहर पटरी पुल (नीला पुल) से डायवर्ट कर वाया सोलानी नदी पुल एटूजेड मलकपुर चुंगी होते हुये रुडकी शहर को भेजा जायेगा।
02. कलियर, मेवडपुल (पुरानी गंगनहर पटरी) से रुडकी शहर को आने वाले समस्त वाहनो को सोलानी पार्क पुल (निकट जल पुलिस चौकी से डायवर्ट कर वाया सोलानी नहर पटरी पुल (नीला पुल) से सोलानी नदी पुल एटूजेड मलकपुर चुंगी होते हुये रुडकी शहर को भेजा जायेगा।

03. गोशाला तिराहा, नेहरु स्टेडियम से सिविल लाईन में आने वाले वाहनो को नया पुल से डायवर्ट कर वाया बोट क्लब रुडकी टाकीज से गंन्तव्य को भेजा जायेगा।
04. टैंक चौक से नगर निगम पुल की ओर जाने वाले समस्त वाहनो को अग्रसैन चौक बोट क्लव रुड़की से डायवर्ट कर वाया रुडकी टाकीज मलकपुर चुंगी को भेजा जायेगा। पार्किंग व्यवस्थाः-
05. लक्सर, मंगलौर, झबरेडा से महापचांयत मे आने वाले समस्त टैक्टर ट्राली को मिलीट्री चौक - टैंक चौक नहर पटरी बोट क्लव रुड़की के पास कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग परिसर में पार्क कराया जायेगा।

06. भगवानपुर से महापंचायत में आने वाले समस्त टैक्टर ट्राली को टैंक चौक नहर पटरी बोट क्लव रुडकी के पास अभियन्ता कार्यालय परिसर मे पार्क किया जायेगा।
07. हरिद्वार, बेल्डा गांव से पहापंचायत में आने वाले समस्त टैक्टर ट्राली को मलकपुर चुंगी नगर निगम पुल नहर पटरी नया बुद्ध बाजार गाउण्ड मे पार्क किया जायेगा।
08. महापंचायत में आने वाले चारपहिया / दोपहिया वाहनो को चौपाटी वाजार पार्किंग में पार्क किया जायेगा।


09.उपरोक्त सभी पार्किंग के भर जाने की स्थिति में वाहनो को मलकपुर चुंगी के पास खाली जगह मे पार्क किया जायेगा।
पटियाला लस्सी चौक, नगर निगम पुल पर यातायात का दबाव बढने की स्थिति में रुट प्लान
01. नगर निगम पुल से मलकपुर चुंगी की ओर वाहनो को वनवे किया जायेगा।
02 प्रेम मन्दिर चौक से गंगा ब्रिज दीनदयाल पुल की ओर वाहनो को वनवे किया जायेगा।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने निर्देश दिए है कि यातायात व्यवस्था हेतु प्रभारी यातायात पुलिस / प्रभारी सीपीयू के साथ-साथ प्रभारी कोतवाली रुड़की, प्रभारी कोतवाली गंगनहर द्वारा समय से पूर्ण डियुटीयां नियुक्त की जायेगी व साथ ही जिन मार्गो से उक्त महापंचायत में टैक्टर प्रतिभाग करने आयेंगे वे सभी थाने अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था हेतु डियुटियों को समय से लगाना सुनिश्चित करेंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies