News

13-06-2025 15:28:41

फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी जमीन-आरोपी गिरफ्तार...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। थाना भगवानपुर पर  22 फरवरी 2023 को वादी नरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र बेगराम वर्मा निवासी कीर्तिनगर नई दिल्ली हाल निवासी केयर ऑफ बी०आर वर्मा रेड एण्ड हाउस दिल्ली हाईवे लाव्वा मोड के पास सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि सोनू आदि पर धोखाधड़ी कर फर्जी व्यक्ति दिखाकर कूटरचना कर वादी की जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को बेचने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग मे मुख्य आरोपी रविन्द्रपाल अरोड़ा पुत्र बरियाम सिह अरोडा निवासी बलजीतनगर थाना पटेलनगर सैन्ट्रल दिल्ली लगातार फरार चल रहा था,जिसको आज दिल्ली से पकड़ा गया पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक हुकम सिह,का0 संजीव यादव,का0उबैद उल्ला शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies