News

10-06-2025 21:37:20

राजवाहे में नहाने गया युवक डूबा-कड़ी मशक्कत के बाद मोनू जलवीर ने निकाला शव...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। राजवाहे में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। आसपास नहा थे युवकों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। मौके पर पहुंचे मोनू जलवीर और जल पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा और बाहर निकाला। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ वहां जमा थी। 

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर झोझा निवासी 22 वर्षीय युवक जुबेर पुत्र शमशाद तांशीपुर के समीप राजवाहे में नहाने आया था। शाम करीब तीन बजे नहाते समय अचानक से वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। आसपास नहा रहे युवकों ने प्रयास किया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। जानकारी पाकर परिजनो और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए मोनू जलवीर और जल पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने राजवाहे में युवक की तलाश शुरू की तो करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies