News

07-06-2025 08:56:42

शहर से लेकर देहात की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज-मौलानाओं ने बताए कुर्बानी के नियम....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। ईद उल अजहा के मौके पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। उससे पूर्व मौलानाओं ने नमाज और कुर्बानी की जानकारी दी। और सफाई के साथ कुर्बानी की रस्म अदा करने की बात कही। 


रुड़की ईदगाह में नमाज अदा करवा रहे शहर काजी ने कहा कि यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है। कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायों के जज्बात का लिहाज करें। जिबा की मनाजिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न डालें। यह दीन और इंसानियत दोनों के खिलाफ है यह इबादत है, इसे नफरत का सबब न बनाएं। वहीं दूसरी ओर रुड़की के टोडा एहतमाल गांव में ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई। मौलाना नाजिम के द्वारा नमाज अदा कराई गई। उन्होंने नमाज और कुर्बानी के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम भंगेड़ी, जलालपुर, टोडा खटका, के लोगों ने नमाज अदा कर कुर्बानी का कार्य शुरू किया। टोडा कल्याणपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद अब्दुल वाजिद ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने मोहब्बत और भाईचारे से नमाज अदा करने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी अब्दुल गफ्फार सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies