News

07-06-2025 06:44:52

आज 7जून दिन शनिवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। घर में पुराना धन मिलने की संभावना है, इसलिए धन को संभाल कर रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें।


वृष::आज आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना दिख रही है। करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। किसी पर भरोसा करने से बचें।


मिथुन::आज आप लड़ाई-झगड़े से बचें और आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें। प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा बिजनेस पर्पज से होने की संभावना है।


कर्क::आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा दूर की हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा


सिंह::आज आय के साधन बढ़ने से आप काफी खुश रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान से समझौता करने से बचें।


कन्या::आज भाई-बहन से अनबन हो सकती है। इस दौरान किसी को कुछ कहने से बचें नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। उन्नति के रास्ते बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी।


तुला::आज वाणी का प्रयोग गंभीरता से करने पर आपके संबंधों में मजबूती आएगी। किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिन अच्छा गुजरेगा।


वृश्चिक::आज सुबह से ही आप किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चोट से बचने का प्रयास करें। व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश में भी लाभ की भरपूर संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें।


धनु::आज जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन कोई असर नहीं पड़ेगा।


मकर::आज धन की स्थिति में सुधार होने की संभावना दिख रही है। टेंशन दूर होगी। धन लाभ के लिए प्रयास सफल होंगे। शत्रुओं से निपटने के लिए आपको कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।


कुंभ::आज आपको भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ का योग है। विवाद से दूरी बनाएं, शाम का समय काफी खुशनुमा बीतेगा।


मीन::यदि आपके काम काफी समय से रुके हुए थे, तो आज वह काम पूरे होने का समय है। सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। करियर के क्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी। परिवार के साथ समय बिताएं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies