News

06-06-2025 10:06:23

सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट ने निर्जला एकादशी के अवसर पर किया शरबत का वितरण...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शहरभर में जगह-जगह विभिन्न संस्था, संगठनों ने मीठी पानी की छबील लगाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। 


सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा गणेश चौक पर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेविका कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने लोगों को शरबत वितरित करते हुए उन्हें निर्जला एकादशी एवं गंगा दशहरे की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज हम सभी को मिलजुल कर अपने सभी हिंदू पर्व त्यौहार एवं धर्म का प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। ताकि आने वाली पीढ़ी को धर्म पर्व का ज्ञान हो सके। उन्होंने भी नगर निगम प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग करी की सड़कों पर रहागीरों के लिए व चौक चौराहों पर पेयजल टैंक एवं पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में जहां मनुष्य ही नहीं पशु पक्षी भी इस गर्मी में प्यार से जलाते हैं। इसलिए पानी के प्याऊ लगाया जाए।संस्था की अध्यक्ष चौधरी नीलम सिंह ने बताया कि हिंदू पंचांग की 24 एकादशियों में निर्जला सबसे महत्वपूर्ण है। इस एकादशी का व्रत रखने से सालभर की 24 एकादशियों के व्रत का फल मिल जाता है। और हम सभी को दान पुण्य भी करना चाहिए। ताकि हमारे जीवन में सुख समृद्धि एवं ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे और विश्व में सुख शांति वह राष्ट्र तरक्की की और अग्रसर रहे।चौधरी नीलम सिंह ने बताया कि शहर में पहले हर चौक चौराहा पर पानी पीने की व्यवस्था के लिए सरकारी टंकी व हैंडपंप हुआ करते थे लेकिन अब यह सरकारी व्यवस्था ठप होती जा रही है।उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन व नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि शहर के लोगों को रहागीरों को गर्मी के इस मौसम में शीतल पेयजल प्राप्त हो सके इस मौके पर रवींद्र बांसल सचिव,अर्जुन सिंह,स्वास्तिक सिंह,किरण पटेल, रीता शर्मा,अचल चौधरी ,उज्जवल चौधरी ,वसु सेनी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies