दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। राजहंस कला मंदिर ने 70 वाँ स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भंडारे का आयोजन किया। वहीं पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों को दी।
बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा कि शहर की सबसे पुरानी संस्था आज भी अपने आदर्शों पर कायम है संस्था का उद्वेश्य देश कि संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों के इतिहास में संस्था द्वारा किए गए कार्य आज भी मिशाल है। सचिव अजेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पारस गोयल ने कहा कि समय के अनुसार ऐसे कार्यों को करना संस्था का मुख्य उद्देश्य रहता है जिससे समाज को एक नई दिशा मिले। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए समय समय पर विभिन्न कार्य आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष किरण कौशिक, मुकुंद प्रताप, सह सचिव गोविंद विकास अग्रवाल,गौरव गोयल, योगेश सिंघल, प्रमोद गोयल,शेखर सिंघल,विनय गुप्ता,मुकेश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल,आमोद शर्मा, आशीष गुप्ता,अनुभव सिंघल, पंकज सिंघल,नवनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies