News

9/21/2025 9:20:38 PM

रामलीला केवल देखें नहीं बल्कि उसे आत्मसात करने का करें प्रयास::कश्यप..

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। आदर्श नगर स्थित डिजिटल रामलीला का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप एवं मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने समिति के पदाधिकारियो के साथ मिलकर सामूहिक रूप से किया।

देवभूमि आदर्श सोसाइटी के द्वारा आयोजित आठवें रामलीला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि सोसाइटी विगत 8 वर्षों से लगातार राम नाम की महिमा घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि रामायण के कई पात्र हमें भविष्य को उज्ज्वल करने की प्रेरणा एवं सही मार्ग पर चलने की सीख प्रदान करते हैं। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने कहा कि रामायण केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि इसे आत्मसात करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि अगर रामायण से प्रत्येक व्यक्ति सीख ले तो अपना जीवन सफल कर सकता है। इस अवसर पर मंच संचालक अजय त्यागी पार्षद सचिन कश्यप समिति अध्यक्ष आदित्य तोमर कमल वटी राज कश्यप प्रदीप चौहान संयम वर्मा आशीष कश्यप अनमोल शर्मा अभिषेक नामदेव तरुण कश्यप सुलभ शर्मा निखिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies