News

9/18/2025 5:07:53 PM

कांग्रेस लड़ रही संविधान को बचाने की लड़ाई-उदय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष बोले, भाजपा छीन रही युवाओं से रोजगार किसान, छोटे कारोबारी भी परेशान


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। इंटक, हरिद्वार जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। केवल कांग्रेस ही देश में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। जानबूझकर भाजपा युवाओं से नौकरियां छीन रही है। शिक्षा महंगी कर दी गई है।किसान, छोटे कारोबारी भी देश में परेशान बने हैं।

खटका में अम्बेडकर भवन में आयोजित बैठक के दौरान इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि भाजपा राज में आज न सरकारी नौकरियां बची है और न बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा रह गई है। युवा नौकरी को लेकर परेशान हैं और अभिभावक बच्चों की शिक्षा को लेकर। यही नहीं भाजपा आज लोकतंत्र को ही समाप्त करना चाह रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें हम सबको उनके साथ खड़ा होना होगा। इंटक जिलाध्यक्ष ने महंगाई को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा राज में कफ़न तक पर भी जीएसटी ली जा रही है। देश से गोरे अंग्रेज तो चले गए, लेकिन काले अंग्रेज आ गए। जहां आम आदमी की खाने-पीने की चीजों तक पर टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने खानपुर विधानसभा के पिछड़ेपन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी सियासी वार किया। कहा कि खानपुर विधानसभा में न अच्छी शिक्षा है, न स्वास्थ्य। उपचार के लिए भी लोगों को रुड़की या दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऊपर से बरसात के मौसम में बाढ़ किसानों की फसलों को खत्म कर जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेश कुमार ने कहा कि अभी तक हमने जितने भी नेताओं को वोट दिया है वह चुनाव के बाद कभी क्षेत्र में नहीं दिखे हैं। इसलिए अब क्षेत्रवासी भी उन्हें पूरी तरह से नकार चुके हैं। क्षेत्रवासी पूरी तरह से कांग्रेस और इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर के साथ खड़े हैं। बैठक की अध्यक्षता नकली राम और संचालन अनुज कुमार ने किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, जोगेंद्र,भूपेंदर बंसल खटका, मोहित खटका, प्रियांशु, सानू, अमित, राजीव, अंकित, अश्वनी, ममतेश, श्रीकांत, नितिन, विशाल, अभिषेक, सौरव, रजनीश, काकुल, राजेश, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। इससे पहले गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा इंटक जिलाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies