News

9/10/2025 1:23:59 PM

विधायक ने रामनगर रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन-मेयर को डिबेट का चैलेंज...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा ने रामनगर रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने वादा किया कि बरसात के तुरंत बाद शहर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। वहीं मेयर को उन्होंने डिबेट का चैलेंज भी दे डाला। 


रामनगर स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है यहां कलर टाइल्स लगाई जा रही है और रामलीला शुरू होने से पूर्व यह कार्य पूरा होगा ताकि रामलीला देखने आने वालें श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। वहीं उन्होंने कहा  बरसात खत्म होने के साथ ही रुड़की की सड़कें पूरी तरह गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। कहा कि हॉटमिक्स प्लांट शुरू हो चुके हैं फिलहाल सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही उनके निर्माण और मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। वहीं मेयर अनीता अग्रवाल के प्रतिनिधि द्वारा विधायक के विकास कार्यों पर उठाए सवालों पर उन्होंने कहा कि बीस वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि निगम को नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर करवानी चाहिए और यही बात बोर्ड बैठक में भी मैने उठाई थी। इसके साथ ही उन्होंने मेयर को सलाह दी कि निगम में नए जुड़े क्षेत्रों को विकास की ज्यादा जरूरत है वहां पहले कार्य करवाएं जाएं। वहीं मेयर और उनके प्रतिनिधि के द्वारा की जा रही टिप्पणी पर पत्रकारों ने पूछा तो विधायक ने कहा कि अगर मेयर या उनके प्रतिनिधि चाहें तो डिबेट कर सकते हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies