

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में 9सितंबर को एनसीसी की यूनिट 10 यूके (BN) बटालियन एनसीसी आईआईटी रुड़की केंपस का उद्धघाटन कालेज की प्रधानाचार्या एवं एनसीसी अधिकारियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियो के समक्ष स्वागत नृत्य और कारगिल नृत्य प्रस्तुत किया।


जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स की भर्ती हेतु दक्षता परीक्षा के लिए 10 यूके बटालियन रुड़की से आए एनसीसी एनरोलमेंट अधिकारी सूबेदार जगदीप, बीएचएम मनोज सिंह, हवलदार गौतम सिंह के सहयोग से संपन्न कराई गई। सहायक अध्यापिका डॉ आकांक्षा भाटिया को विद्यालय की एनसीसी डिवीजन की कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया। दक्षता भर्ती में कक्षा 8 व 9 की छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ किया। जिसमें से 50 छात्रों का चयन किया गया। छात्रों का चयन शारीरिक व लिखित परीक्षा के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि एनसीसी छात्राओं के लिए उत्कर्ष मंच है। यह उन्हें अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनने में मदद करती है साथ ही यह उनके व्यक्तित्व को भी निखरती है। 

प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाती है। एनसीसी के बल पर बच्चे आर्मी में पुलिस विभाग में आसानी से भर्ती हो सकते हैं। एनसीसी के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। विद्यालय के उप प्रबंधक अशोक कुमार खंडेलवाल ने कहा कि एनसीसी के द्वारा बच्चों के अंदर साम्प्रदायिक सद्भावना, एकता, अखंडता आपसी भाई चारे की भावना पैदा होती है तथा छात्राओं को एनसीसी के बारे में अनेक फायदे गिनाए जो भविष्य में छात्राओं के पास एनसीसी होते हुए उनके काम आएंगे। कार्यक्रम का संचालन अनु शर्मा प्रवक्ता गृह विज्ञान के द्वारा किया गया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies