दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की।1857 स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए वीर वीरांगनाओ के बलिदान दिवस क्रांति दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही आर्य समाज का 150 वाँ स्थापना दिवस भी मनाया गया।
आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रूड़की के द्वारा शहीद स्मारक स्थल वटवृक्ष सुनहरा रोड पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज नंद विहार के प्रधान हरपाल सिंह सैनी एवं अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी द्वारा की गई। तत्पश्चात ओ३म ध्वजारोहण मानपाल सिंह राठी पूर्व प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड नवीन जैन, राकेश सैनी, एडीशनल जनरल रक्षा विभाग स्वामी ओमानंद, देशबंधु सैनी राजीव जायसवाल, मास्टर सोमपाल हरफुल सिंह राठी उर्मिला राठी ,सौ सिंह सैनी ऋषिपाल सैनी आर्य समाज निजाम पुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आर्य समाज के भजनोपदेशको कुमारी मनिता आर्या चेतराम, टेकचंद श्री गौतम द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। विदुषी विद्वान एवं आज के यज्ञ की ब्रह्मा डॉ करूणा आर्या द्वारा 1857 क्रांति व उस समय के क्रांतिकारीयो द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए विद्रोह के विषय पर प्रकाश डाला। रानी लक्ष्मीबाई नाना साहब मंगल पांडे तथा उस समय के अन्य सभी क्रांतिकारीयो के योगदान को स्मरण किया।
आर्य समाज के विद्वान आचार्य पवनवीर द्वारा शहीदों के बलिदान एवं उनके संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि यह वट वृक्ष 1857 की क्रांति का एक स्मारक है उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई की अलख जगाई और अंत में अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी मास्टर यशवीर सिंह, जगपाल सिंह, पवन,सौ सिंह सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह,इंदु बाला, पप्पू कश्यप,रश्मि चौधरी, एड. नवीन जैन,सतीश सैनी, पवन योगाचार्य,अनुज सैनी,विरेन्द्र सिंह सैनी, कैप्टन नरेंद्र सैनी,सोनिया सैनी, संगीता सैनी,सरोज बाला आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies