News

01-05-2025 18:38:21

सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का खेती से हो रहा मोहभंग::गुलशन रोड...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन गुरुवार को प्रशासनिक भवन में किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए आगामी रणनीति भी बनाई गई।

गुरुवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता चौधरी राजबल सिंह और संचालन दीपक पुंडीर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही किसानों का खेती से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है की किसान खेती छोड़ दे ताकि किसानों की जमीनें उद्योगपतियों को दी जा सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की नीतियों को समझना होगा और अपनी खेतीबाड़ी खुद ही बचानी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं की जाएगी और सरकार को इसका मुंहतोड जवाब दिया जाएगा। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में धर्मवीर प्रधान, महकार सिंह, चौ राजेंद्र सिंह, मो आजम, मो आकिल, राजपाल सिंह, पवन त्यागी, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सैनी, सरवर अली, धमेंद्र सिंह, शहबान, प्रवीण राणा, मो अशजद, मो तोफिक, मो जाबीर,भुपेंद्र शर्मा, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies