दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। पूर्व सैनिक गौरव सैनानी जन कल्याण समिति, रुड़की ने बुधवार को हर्षोल्लास से संगठन का दुसरा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान सभी ने आतंकी घटना पर रोष जताया और इसे भारत के खिलाफ बड़ा हमला बताया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विंग कमांडर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, हरिद्वार की अध्यक्ष सरिता पंवार ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। विश्वास जताया कि रुड़की के सभी पूर्व सैनिक मिल कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उठाएंगे। इससे पहले यहां पहुंचने पर संगठन की ओर से उनका स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया गया। संगठन द्वारा नव निर्वाचित चेयरमैन सतीश नेगी, सभासद विजय सिंह पंवार, सभासद दिनेश नेगी, सभासद विकास पाल का भी स्मृति चिन्ह देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।पूर्व सैनिक गौरव सैनानी संगठन, रुड़की के अध्यक्ष विजय सिंह पंवार ने संगठन के दो वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों का धन्यवाद जताया।
कार्यक्रम में रुड़की के साथ ही क्लेमनटाउन देहरादून, कोटद्वार, रायवाला तथा आल इंडिया पूर्व सैनिक संगठन (एफवीए) के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, विजय बानी, हिम्मत सिंह राणा, अशोक राणा, हेमचंद्र खंतवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, सुनील दत्त कोटनाला, राजेंद्र सिंह पंवार, यशपाल सिंह नेगी, जयनारायण शर्मा, जयवीर सिंह रावत, जयराम भाटी, विजय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies