दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की अति आवश्यक बैठक का0 देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन दीपक शांडिल्य द्वारा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया गया।
वहीं सरकार से मांग की जल्द से जल्द नियमावली को जारी किया जाए। जिससे उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की कार्यवाही शुरू हो सके। दीपक शांडिल्य द्वारा कहा गया है कि श्रम न्यायालय देहरादून के द्वारा एवॉर्ड उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के 95 उपनल कर्मचारियों के केस में कर्मचारियों को वर्ष 2012 से हित लाभ प्रदान करने के आदेश को ऊर्जा निगम द्वारा मानते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू करने पर भी जोर दिया गया है। हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर, सिडकुल से आये कर्मचारियों ने भी समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बिजली घरों पर यार्ड अथवा बिजलीघर के अंदर भी प्रकाश व्यवस्था के साथ साथ एग्जॉस्ट, फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में टूल किट, अग्नि शमन यन्त्र आदि प्रदान नहीं किया गया हैं। कुछ दूर दराज के बिजलीघरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड की व्यवस्था नहीं हैं। बैठक में भरत सिंह रावत, संजीव चौहान, मसरूर आलम, अतुल गिरी, सर्वेश कुमार, निर्भय कुमार, पंकज वर्मा, नसीम अहमद, करनपाल, आलोक शांडिल्य, सचिन चौहान, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies