News

23-04-2025 16:39:17

विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकी हमले में मृतक पर्यटकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने करते हुए 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए की ईश्वर से प्रार्थना की तथा हमले में घायल हुए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु भी ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है इस अमानवीय कृत्य की घोर निन्दा करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हू कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, चन्द्रकान्त शर्मा, मंयक मेहन्दीरत्ता,अमित पाटिल, प्रशान्त राणा, सतवीर पार्षद, नरेश यादव, राहुल चान्दना, विक्रान्त वर्मन, सौरभ मदान, साजिद अली, निशान्त राणा, आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies