दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को समाज कल्याण योजनाए एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्षदों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि इनकी नियुक्ति का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
रुड़की प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम रुड़की के पार्षदों ने नवनियुक्त दर्जा प्राप्त मंत्री देशराज कर्णवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। पार्षदों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णवाल को यह जिम्मेदारी देकर प्रत्येक आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है क्योंकि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और सभी के साथ मिलकर कार्य करते हैं। वहीं कर्णवाल ने पार्षदों का आभार जताया और कहा कि जनता के हितों के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसका निर्वाहन मजबूती के साथ करेंगे। इस अवसर पर पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा, अनुराग त्यागी, सरदार सतवीर सिंह, मनोज कुमार, आकाश जैन, राजन गोयल,यूजूर प्रजापति, पूनम प्रधान, अजय प्रधान, संदीप वर्मा,सागर सैनी, अमित कुमार,जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies