News

4/4/2025 12:24:26 PM

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर निगम सभागार में बैठक-प्रदेश के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित.....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिले की बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को लेकर संदेश जन जन तक जाए यह सभी की जिम्मेदारी है। 


रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय ने कहा कि छह अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराने का काम करें। इसके साथ ही सभी मंडलों में बैठक और सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आहूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम प्रत्येक मंडल और जिले में आयोजित किए जाएं। जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हमें करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा, महापौर अनीता अग्रवाल, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, अनुज सैनी, कुँवर रानी देवयानी, अरविंद गौतम, अमन त्यागी, ऋषिपाल बालियान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, धीर सिंह,देवी सिंह राणा,प्रदीप सिंह पाल, सावित्री मंगला, डॉ सौरभ गुप्ता, नितिन गोयल, संजीव तोमर, विवेक चौधरी, अक्षय प्रताप सिंह, रिंकू प्रधान, रामकुमार चौधरी, राजपाल सिंह बेलड़ा, सुमित अग्रवाल, प्रधुम्न पोसवाल, अमित प्रजापति, मुकेश पाल, सागर गोयल, विकास पाल, मितुषि आदि लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies