News

27-03-2025 09:25:53

विनय विशाल अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज-कोविड के दौरान हुई मौतों के मामले में गलत जानकारी देने का आरोप...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। कोविड के दौरान रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया में है। आरोप हैं कि अस्पताल की तरफ से आक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से मरीजों की मौत होने की गलत जानकारी देकर सनसनी फैलाई गई थी। मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट में गलत जानकारी देने की बात सामने आई हैं।

पांच नवंबर 2021 में विनय विशाल अस्पताल में कोविड के दौरान करीब 10 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि आक्सीजन की आपूर्ति न होने की बात कही थी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने की वजह से कोविड मरीजों की मौत हुई है। इस मामले की शासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये थे। मजिस्टेट्री रिपोर्ट अब सामने आई है। मजिस्ट्रेटी रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अनिल कुमार नोडल अधिकारी (सीईए) ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि कोविड के दौरान पांच नवंबर 2021 में रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में कई मरीजों की मौत हो गयी थी। उस दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आक्सीजन आपूर्ति नहीं होने की गलत जानकारी प्रशासन को दी गई थी। तहरीर में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विनय विशाल अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies