News

26-12-2024 19:26:08

मतदाताओं की अंतिम सूची जारी-हरिद्वार नगर निगम में 192923 तो रुड़की में 152940 लोग करेंगे मतदान....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। जिला निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जिले के सभी निकायों में अंतिम प्रकाशन के बाद मतदान मतदाताओं की संख्या की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार..

रुड़की नगर निगम में कुल मतदाता 152940 हैं जिसमें महिलाओं की संख्या 73838 और पुरुषों की संख्या 78644 है। हरिद्वार नगर निगम में 192923 मतदाता है जिसमें पुरुष 101790 और महिलाएं 91065 हैं। झबरेड़ा नगर पंचायत में 9737 जिसमें पुरुष 5048,महिलाएं 4689 हैं।

मंगलौर नगर पालिका में 42799 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 22316 महिलाएं 20472 है। लंढौरा नगर पंचायत में 14126 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 7363 और महिलाएं 6762 हैं।लक्सर नगर पालिका में 215553 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 11473 और महिलाएं 10070 है। भगवानपुर नगर पंचायत में 15496 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 8199 और महिलाएं 7291 हैं। शिवालिक नगर नगर पालिका में में मतदाताओं की संख्या 38188 है जिसमें पुरुषों की संख्य 19903 और महिलाएं 18273 हैं। पिरान कलियर नगर पंचायत में 17830 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 9266 हैं और महिलाएं 8561 हैं। ढंडेरा नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 21674 जिसमें पुरुष 11212 और महिलाएं 10455 हैं। इमलीखेड़ा नगर पंचायत में 8861 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 4649 और महिलाएं 4212 हैं।रामपुर नगर पंचायत में कुल मतदाता 18858 है जिसमें पुरुष 9961 और महिलाएं 8879 हैं। पाडली गुर्जर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 16124 है जिसमें पुरुष 8608 और महिलाएं 7512 हैं। सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में कुल मतदाता 12928 हैं जिसमें पुरुष 6779 और महिलाएं 6147 हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies