समूह की महिलाओं ने कच्चा माल खरीद कर घर पर ही बनाया अधिकतर सजावटी सामान
दैनिक रुड़की (अमित सैनी)::
रुड़की। नगर निगम कार्यालय के सामने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लगे स्टालों पर सजावटी सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। समूह की महिलाओं ने बाजार से कच्चा माल खरीदकर उनसे सजावटी सामान तैयार किया है। इस सामान की ग्राहकों में भारी डिमांड चल रही है। इससे समूह की महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं।
रुड़की ब्लॉक में एनआरएलएम के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं यह सब उनकी महिलाएं जहां एक और ब्यूटी पार्लर बुटीक डोना प्लेट झाड़ू मोमबत्ती बनाना धूपबत्ती बनाना आदि का काम करती हैं वहीं इन महिलाओं ने अब जन्माष्टमी दीपावली रक्षाबंधन आदि त्योहारों पर सजावटी सामान बनाने का काम भी शुरू कर दिया है स्थानीय ग्राहकों में इन सामान की डिमांड भी बढ़ने लगी है इसको देखते हुए अब इन महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने स्वदेशी सामान के स्टॉल लगाने शुरू कर दिए हैं इस दिवाली कार्यालय के सामने की महिलाओं ने स्टॉल लगाए हैं। इन समूह में शंकरपुरी से गणेश समूह, लाढ़रदेवा से लक्ष्मी समूह, नागल से खुशी समूह, करौंदी से महादुर्गा समूह और मोहम्मदपुर पांडा से शिव शक्ति समूह के स्टॉल लगे है।
एनआरएलएम की ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी ने बताया कि अपनी आजीविका को मजबूत करने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए महिलाएं शुरू में अन्य कार्य कर रही थी, लेकिन बहुत सी महिलाएं सजावटी सामान बनाने का हुनर जानती थी। इसको देखते हुए इन्होंने दीपावली पर घर में सजावट के समान बनाने शुरू कर दिए। इसके अलावा जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा और राधा की पोशाक व रक्षाबंधन पर विभिन्न प्रकार की राखियां बनाने भी शुरू की लेकिन इन्हें बाजार में जगह नहीं मिल पा रही थी
काफी प्रयास के बाद फिलहाल इन्हें नगर निगम के सामने फुटपाथ पर स्टाल लगाने की जगह मिली है इससे इनका स्वरोजगार आगे बढ़ने लगा है उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि नगर में अन्य चार या पांच जगह इन महिलाओं को स्टोर लगाने के लिए जगह मिल जाए ताकि तैयारी सीजन पर उनकी आजीविका मजबूत हो सके।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies