News

01-08-2024 18:25:24

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर भी पौधारोपण किया। 


रुड़की में नीले पुल के समीप स्थित पार्क में पौधारोपण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है इसका उद्देश्य है कि मां की तरह पौधे की देखभाल करें और पौधा भी वृक्ष बनकर जीवन में हमें बहुत कुछ देता है। मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिन के अवसर पर भी पौधे लगाए गए हैं। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गोयल,मंडल महामंत्री बृजमोहन सैनी, राजन गोयल, विकास पाल,संजय कश्यप, मास्टर नागेंद्र सिंह,पंकज नंदा, अनुराग त्यागी, दाताराम,दीपक पांडे, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies