News

आज 29अप्रैल दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। मां की सेहत कमजोर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। संतान के स्वास्थ्य की देखभाल करें। आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें।



वृष::आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। संतान आनंद का अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य को सराहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।


मिथुन::आज अपनी सेहत के साथ भाई-बहनों के सेहत का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा।


कर्क::इस राशि के लोग योग करें। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धन आने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य है , रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।


सिंह::आज मन किसी कार्य से भटक सकता है। जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। प्रेम के लिए यह बेहतरीन सप्ताह रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।


कन्या::आज आपको ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ऑफिस में जात अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। प्रेम के लिए सप्ताह मिला-जुला है।


तुला::आज ऑफिस में ध्यान दे। जिससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।


वृश्चिक::आज मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अच्छे फल देने वाला रहेगा।


धनु::आज पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। इस सप्ताह प्रेम-संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा। 


मकर::अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु माता जी की सेहत कमजोर हो सकती है। संतान की भी सेहत का ध्यान रखे। किसी भी वाद-विवाद से बचें। अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह बेहद सामान्य रहेगी। वद-विवाद से बचें। घर में प्यार बना रहेगा।


कुंभ::घर मे कोई पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रतिभा आपकी आमदनी का कारण बन सकती है।


मीन::आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान के स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत बेहद सामान्य रहेगी, लेकिन सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies