News

दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। अपहरण,दुष्कर्म पोक्सो और मारपीट में फरार चल रहे हैं मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


थानाध्यक्ष दिलवर सिंह ने बताया है एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बीते मंगलवार की देर शाम को उसकी किशोरी को घर के बाहर काम करते समय दो युवक बाइक पर जबरन बैठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में जंगल मे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने  दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी कुर्बान उर्फ पंगा निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।फरार चल रहे मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र रईस निवासी मुक़र्रबपुर को चारमीनार होटल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई एकता ममगई, अलियास अली,शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies