News

प्रदेश स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ-खेल को खेल की भावना से खेलें : स्वामी यतीश्वरानंद....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। उत्तराखंड टेनिस बाॅल क्रिकेट ऐसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रदेशीय टेनिस बाॅल क्रिकेट अन्तर विद्यालयीय चैम्पियनशिप का नेहरू स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। चैम्पियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद पूर्व केबिनेट मंत्री ने किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत खेल के दो पहलू हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं का हौसला बढ़ता है। इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, अशोक चौधरी, सुशील राठी, नवीन जैन, वीरेंद्र गुप्ता, डाक्टर नवनीत शर्मा, हेमा बिष्ट, चंद्र प्रकाश बाटा, अनूप राणा, विजय रावत, अंकित चौधरी, मनोज कुमार, जेपी शर्मा, अरशद अली आदि उपस्थित रहे। उत्तराखंड टेनिस बाॅल क्रिकेट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महासचिव अमजद उस्मानी ने किया। चैम्पियनशिप में प्रवेश के आठ जिलों की 22 बालक एवं बालिका  टीमें प्रतिभाग कर रही है। जोकि 14 एवं 17 वय वर्ग में अपने मैच खेल रही हैं। आज खेले गये सीमित ओवरों के लीग मैचों में अंडर 14 बालक वर्ग में उत्तरकाशी ने हरीश चंद्र एकेडमी को 8 रन से पराजित किया। अंडर 17 बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने एन. जी.ए. ऋषिकेश को 15 रनों से पराजित किया। अंडर 14 के अन्य मैच में हरीश चन्द्र एकेडमी ने एनजीए को 5 रनों से पराजित किया। मनीष सैनी, विकास, उमेश कुमार, मनोज भंडारी, मेजर अंसारी, शहनूर ने निर्णायक के रूप में योगदान दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies