दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा एवं व्यापार मंडल द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई और आंखों की देखभाल के बारे में बताया।
सिविल लाइंस बाजार में आयोजित शिविर में आयोजित शिविर का उद्घाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आंखे हमारे शरीर का अहम अंग है जिसके बिना जीवन जीना बहुत कठिन होता है उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक व्यापारी हित समिति अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि शिविर में पुरुकुल विवर व विजन स्प्रिंग नोएडा के चिकित्सकों द्वारा सौ से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई है। इसके साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को केवल 80 रुपए में चश्मे दिए गए हैं। इस अवसर पर संजय बत्रा,इंद्रेश सचदेवा, बॉबी जैन,संजय त्यागी, सरदार सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies