News

11/28/2026 4:59:06 PM

आलिया इंटरप्राइजेज के लकी ड्रॉ में हातिम ने जीती इलेक्ट्रिक स्कूटी, नूर हसन को मिली एलईडी...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। आलिया इंटरप्राइजेज की ओर से दीपावली पर मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए घोषित लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हातिम को इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय स्थान पर रहे नूर हसन को एलईडी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मुराद अली को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को उपहार भेंट किए गए।



आलिया इंटरप्राइजेज की ओर से दीपावली के अवसर पर मोबाइल फोन की खरीद पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार देने की घोषणा की गई थी।इसी के तहत लॉटरी के माध्यम से विजेताओं के नाम निकाले गए। कार्यक्रम में पहुंचे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी अपने अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्हें भी उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आरिफ प्रधान, रिफाकत प्रधान, कारी शमीम, अकरम, गुलफाम साबरी, उस्मान ठेकेदार, तौकीर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies