News

11/28/2026 3:01:17 PM

कांग्रेस सत्ता में आते ही आंगनवाड़ी बहनों को मिलेगा 2800 ग्रेड पे : राजेन्द्र चौधरी...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। तहसील परिसर में रुड़की महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के धरने पर पहुंच कर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने धरनार्थ आंगनबाड़ी बहनों को कांग्रेस पार्टी की ओर से धरने में शामिल हो कर समर्थन दिया।


इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वह अपनी बहनों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी बहनों को 2800 ग्रेड पे शामिल किया जाएगा और लागू किया जाएगा। जिसकी लिखित प्रति वह आंगनबाड़ी बहनों के संगठनों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपको मात्र हजार ₹1500 की वृद्धि कर बहकाना चाह रही है जबकि आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना लगभग 50 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को लेकर ही की थी और लाखों बहनों को रोजगार उपलब्ध कराया था तथा उत्तराखंड में भी सर्वाधिक मानदेय बढ़ाने का कार्य कांग्रेस की सरकारों ने ही किया था।

उन्होंने कहा कि जो उत्पीड़न आंगनबाड़ी बहनों का किया जा रहा है। वह न्याय उचित नहीं है उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों को आश्वस्त किया कि वह स्वयं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेनिफेस्टो को लिखित रूप में आपका समर्थन पत्र शीघ्र सौंप कर आपको अवगत कराएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद संजय कुमार गुड्डू वरिष्ठ नेता एडवोकेट गोपाल नारसन तथा जावेद तारिक आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies