परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा— मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधुनिक हो रहा उत्तराखंड का परिवहन तंत्र
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)
रुड़की। अब रुड़की से नेपाल, आगरा और कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधे बस की सुविधा रोडवेज से उपलब्ध हो पाएगी। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, तीनों मार्गों पर बस संचालन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिन मार्गों पर पहले अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा था, वहां नए अनुबंध के तहत बसों की व्यवस्था की जाएगी। एक दिसंबर से यात्रियों को इन सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क परिवहन सुविधाओं को लगातार बेहतर और आधुनिक बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि आम यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती सफर की सुविधा मिले।
उन्होंने कहा कि इसी दिशा में एक दिसंबर से नेपाल, आगरा और कटरा के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे उत्तराखंड और अन्य राज्यों के बीच संपर्क मजबूत होगा, वहीं नेपाल के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में परिवहन सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies