News

11/26/2026 8:59:07 PM

रुड़की में दबंगों का कहर! घर में घुसकर परिवार पर हमला, युवक का सिर फोड़ा; पत्नी और तीन बेटियों को भी पीटा

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर-आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग.


दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों, फावड़े और ईंटों से हमला करने का आरोप लगाते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मोहम्मद इसराइल पुत्र मेहरबान निवासी सफरपुर, रुड़की ने बताया कि 24 नवंबर 2026 को दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इनमें फिरोज, शालिक, सोनू, जुल्फिकार और सादिक सहित अन्य लोग शामिल थे। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं इस संबंध में कोतवाली गंगनहर के प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies