News

11/26/2026 7:26:54 PM

कलियर::बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी परिवार गया था जन्मदिन समारोह में-चोरों ने दो अलमारियों को बनाया निशाना..

दैनिक रुड़की(इकराम अली)::


पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गृह प्रवेश और जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर अलमारियों के ताले टूटे मिले। पीड़ित ने एसपी देहात को शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव निवासी मोनू उर्फ भगत ने बताया कि 24 नवंबर को वह धनौरी स्थित एक कॉलेज में कार्यक्रम की ड्यूटी पर गया था। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य सुमन नगर कॉलोनी में उसके भाई के नए मकान के गृह प्रवेश और बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने चले गए थे। घर खाली था। दोपहर बाद उसके पिता और भाई घर लौटे। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी घर पहुंची तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला।अलमारी में रखी नकदी, सोने की अंगूठी और ओम का लॉकेट लगी सोने की चेन गायब थी।पीड़ित के अनुसार अगले दिन सुबह उसकी पत्नी ने दूसरी अलमारी खोली तो उसका ताला भी टूटा मिला और उसमें रखी दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी झुमके भी गायब थे। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसके बाद दो दिन बीतने पर पीड़ित ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।धनौरी चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies