News

11/24/2026 4:39:52 PM

गुरु नानक जयंती पर योद्धा डिफेंस एकेडमी पहुंचीं कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता, छात्राओं से की मुलाकात


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में रुड़की के मालवीय चौक स्थित योद्धा डिफेंस एकेडमी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने शिरकत की और एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर एकेडमी के शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने पूजा गुप्ता का फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। पूजा गुप्ता ने छात्राओं से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण एवं भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।


कार्यक्रम गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies